@जेo केo/सोनभद्र…..
__राबर्ट्सगंज विधायक ने धान खरीद की प्रगति की किए समीक्षा

Sonbhadra । विधायक सदर भूपेश चौबे आज अपर जिलाधिकारी के कक्ष में धान खरीद से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक के दौरान विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मंशा की अनुरूप धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये क्रय केन्द्रोें पर कृषक बन्धुओं को २ाासन द्वारा अनुमन्य सुविधायें उपलब्ध करायी जाये, क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से धान की खरीद की जाये, जिससें कृषक बन्धुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पाये।
मुख्यमंत्री की मंशा है कि कृषक बन्धुओं द्वारा उत्पादित धान का क्रय समय से और उन्हें इसके लिए कही अन्यत्र भटकना न पड़े उन्होने कहा कि क्रय केन्द्रों पर समय से बोरे आदि सामग्री उपलब्ध करा दी जाये और क्रय केन्द्रों पर कृषक बन्धुओं को पीने के पानी आदि व्यवस्थायें सुचारूढंग सुनिश्चित करायी जायें। बैठक के दौरान डीप्टी आर0एम0ओ0 ने बताया कि जनपद को 10 लाख 30 हजार कुन्तल धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें से अब तक लगभग 3 लाख 47 हजार कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है, बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार २ाुक्ला डीप्टी आर0एम0ओ0 अमित चौधरी, जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0 रोहित गुप्ता, जिला प्रबन्धक पी0सी0यू0 रामकेश सरोज, ए0आर0 कॉपरेटीव देवेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।