बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिंडारी के टोला छिपाड़ाड गोला चोरवा पहाड़ी पर एक युवक ने बृहस्पतिवार को किसी कारण से पेड़ में नायलान के रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान पिंडारी राम संजीवन भारती ने बीजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचें एस ओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनील कुमार गौड़ (28) पुत्र राम प्रकाश गौड़ निवासी ग्राम नधीरा थाना बभनी अपने ननिहाल बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिंडारी में आया हुआ था जो गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर जंगल में पलास के पेड़ में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस हृदय बिदारक घटना से परिजनों सहित ननिहाल के लोगों में मातम पसर गया। बीजपुर एसओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की एक युवक पेड़ में नायलान के रस्सी के सहारे फासी लगाकर हत्महत्या कर लिया है। विधिक कार्रवाई के पश्चात शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।शुक्रवार को पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेजा जाएगा।