करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव…..

विभिन्न बिंदुओं की मांग को लेकर प्रदेश स्तर के नेतृत्व में चल रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विकासखंड करमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने सोमवार को अपने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एडीओ पंचायत को डोंगल जमा कर दिया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की माना जाए तो इन लोगों का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं सत्याग्रह के रूप में चल रहा है ।
जिसमें मुख्य रूप से विभिन्न बिंदुओ ऑनलाइन उपस्थित का विरोध,अन्य विभागों के कार्यों में लगाने ,साइकिल भत्ता जो अब से लगभग 40 – 50 वर्ष पूर्व दिया जाता रहा है जो वहीं दिया जाना आप्रासंगिक है ।
शैक्षिक योग्यता एवं ग्रेड पे बढ़ाने , की मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व सरकार से मांग कर रहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमारी मांगों को पूर्ण किया जाए अन्यथा हम लोग अपना विरोध प्रदर्शन इसी तरीके जारी रखेंगे। मांग न पूरा होने पर सोमवार को डोंगल जमा कर दिया गया।
उक्त अवसर पर ऋषि कुमार, रोहित सिंह, सुनील कुमार , छोटेलाल,जितेंद्र कुमार सिंह,समेत सभी सचिव मौजूद रहे।