बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर में स्थापना दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहन्द नगर के परियोजना प्रमुख अनील श्रीवास्तव सह अतिथि प्रणय नायक जीएम एजीएम, मेंटेनेंस, मोनिशा कुलश्रेष्ठ मुख्य चिकित्साधिकारी धन्वंतरी, राजेश बोई पोई एजीएम एच आर, सहीत अन्य अतिथियों का विद्यालय परिवार बैच लगाकर और विद्यालय के प्राचार्य लाल शाह ने सभी अतिथियों को ग्रीन प्लांट भेट कर स्वागत किया।
तदोपरान्त मुख्य अतिथि सहीत अन्य अतिथियों ने प्रज्ञा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत के पश्चात छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा केंद्रीय विद्यालय संगठन से संबंधित जानकारी को नुक्कड़ नाटक, स्वागत गीत, समूह गान, नृत्य हरियाणवी, लोक नृत्य, एकल नृत्य, दक्षिण भारती नृत्य , पंजाबी सहित एक से बढ़ एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति से दीर्घा में मौजूद अतिथियों सहित अभिवाक गण कार्यक्रम का खूब सराहना किया।

तत्पश्चात बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको व प्राचार्या को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि अनील श्रीवास्तव ने अपने अभिभाषण में कहा की केंद्रीय विद्यालय जिसकी स्थापना 1963 में की गई थी यह विद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति की ओर शिक्षकों की मेहनत से विद्यार्थियो में शिक्षा, खेलकूद, एन सी सी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहीत अन्य गतिविधियों में दीन प्रतिदिन नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम को कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का अनुराग प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।