घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में रविवार की शाम ट्रैक्टर में लगे पंखे से धान ओसाते समय पंखे में साड़ी फंसने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया जिससे कोहराम मच गया। प्राप्त सूचना के अनुसार मंजू देवी 36 वर्ष पत्नी सुरेश प्रजापति निवासी ग्राम मझिगवां घोरावल रविवार की शाम ट्रैक्टर में लगे पंखे से धान ओसा रही थी ।
इसी दौरान उसका साड़ी पंखे में फंसने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए परिजनों द्वारा लाया गया लेकिन चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जिससे कोहराम मच गया। घोरावल कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना का अभियोग दर्ज कर महिला के शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।