@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । चखना मांगने पर दुकानदार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ रही है।
एक हालिया घटना ने सभी को चौंका दिया है। 11 दिसंबर की रात बभनौली में एक दुकानदार को चखना का पैसा मांगना भारी पड़ गया। जब दुकानदार ने दो युवकों से चखना का पैसा मांगा, तो उन्होंने न केवल उसे गालियाँ दीं, बल्कि बुरी तरह से पीटने लगे।
इस दौरान समीप में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई, इस घटना में साफ दिख रहा है कि कैसे एक युवक ने दुकानदार को लात मारी और फिर दूसरे युवक ने रॉड से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
यह मारपीट इतनी गंभीर थी कि दुकानदार को गंभीर चोटें आईं,
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस बर्बरता पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ समाज में अराजकता को बढ़ावा देती हैं।







