ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…..

स्थानीय डॉ अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को एक दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।इस प्रतियोगिता में अंडर 14 तथा अंडर 16 आयु वर्ग की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।अंडर 14 आयु वर्ग के खेले गए खेलों में 600 मी दौड़ में प्रीति मधुपुर प्रथम,कंचन चुर्क द्वितीय, साधना उरमौरा तृतीय रही।
60 मीटर दौड़ के प्रथम हिट में आंचल सिंह प्रथम, आध्या शुक्ला ओबरा द्वितीय तथा श्रेया यादव रावटसगंज तृतीय रही। 60 मीटर के दूसरे हिट में उन्नति चुर्क प्रथम, श्रेया यादव ओबरा द्वितीय तथा सपना चुर्क तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में आंचल सिंह प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय, कृतिका तृतीय रही। लंबी कूद में गूंजा प्रथम, नेहा सिंह यादव द्वितीय,अनन्या यादव तृतीय रही।वही अंडर 16 आयु वर्ग के 600 मी दौड़ में सुमन प्रथम, नंदिनी ओबरा द्वितीय, सुनीता रेणुकूट तृतीय रही।
जैवलिन थ्रो में सोनाली ओबरा प्रथम, कलश गुप्ता द्वितीय तथा अर्चना पाल तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में आरती यादव प्रथम,निधि यादव द्वितीय, आकांक्षा यादव तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में नंदिनी प्रथम, सीमा द्वितीय, सलोनी सिंह तृतीय स्थान पर रही। 60 मीटर दौड़ में निधि यादव प्रथम, जसलीन कौर द्वितीय, नंदिनी तृतीय रही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। समस्त विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। समस्त प्रतियोगिता
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर रामवृक्ष यादव, राज नाथ सिंह, तृप्ति राय, रमेश सिंह यादव, नवाब चौधरी, सत्येंद्र सिंह आदि दर्जनों लोगों उपस्थित रहे।