• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
December 14, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…..


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर स्थानीय गांधी मैदान में शनिवार की शाम धूम धाम के साथ हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य गीत संगीत की तर्ज पर पूरे श्रद्धा के साथ सुंदर काण्ड के पाठ संग किया गया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे। वही महिलाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक एकता के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में उमाशंकर जायसवाल एवं उनकी धर्म पत्नी मृदुला जायसवाल मुख्य यजमान रहे।

कार्यक्रम में प्रवक्ता रहे सुरेंद्र बरनवाल, गायत्री परिवार से राम प्यारे सिंह, मातृ शक्ति से सुमन दीदी ब्रह्म कुमारी सहित कई संत-महात्माओं एवं समाजसेवियों तथा प्रबुद्ध वक्ताओं ने हिंदू धर्म की गौरवशाली परंपरा, संस्कारों एवं राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर अपने विचार रखे।संचालन बहादुर जी ने किया।

वक्ताओं ने युवाओं को संस्कृति, संस्कार और सेवा भाव को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।वही युवाओं से समाज में एकता और समरसता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। सम्मेलन में सनातन मूल्यों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की सहभागिता ने सम्मेलन को और सुंदर बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला संचालक प्रमोद , नगर प्रचारक महेंद्र, किशन , गंगाधर भारद्वाज, उमाशंकर , रविन्द्र, शकुंतला, सुषमा, कंचन, रिंकी, गीताजंली सहित सकल हिन्दू समाज मौजूद रहा।

Previous Post

ओबरा. इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

Next Post

5 Points Messi New Delhi Tour: PM मोदी से मुलाकात, मेसी के दिल्ली शेड्यूल में क्या है खास, 5 पॉइंट में समझें

Next Post
5 Points Messi New Delhi Tour: PM मोदी से मुलाकात, मेसी के दिल्ली शेड्यूल में क्या है खास, 5 पॉइंट में समझें

5 Points Messi New Delhi Tour: PM मोदी से मुलाकात, मेसी के दिल्ली शेड्यूल में क्या है खास, 5 पॉइंट में समझें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. पड़री में फांसी लगाकर विवाहिता ने की जान देने की कोशिश, परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान
  • म्योरपुर. आदिवासी दिवस का दिखा भव्य रंग, हजारों की भीड़ के साथ निकला जुलूस; संस्कृति और अधिकारों का दिया संदेश
  • सोनभद्र. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के लिए सोनभद्र में पर्यवेक्षक नियुक्त
  • सोनभद्र. सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
  • सोनभद्र. अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Breaking News

म्योरपुर. पड़री में फांसी लगाकर विवाहिता ने की जान देने की कोशिश, परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी...... म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के बराईडाड़ टोले में रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक...

Read moreDetails

म्योरपुर. आदिवासी दिवस का दिखा भव्य रंग, हजारों की भीड़ के साथ निकला जुलूस; संस्कृति और अधिकारों का दिया संदेश

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी..... विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम सभा बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio