@जे0 के0/सोनभद्र……..
— लोक निर्माण विभाग वाराणसी के एसी प्रवीण कुमार व उपसा के महाप्रबंधक शिवलाल सोनभद्र पहुंचे

Sonbhadra । राबर्ट्सगंज शहर के इमरती कालोनी के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बारिश के दिनों पानी निकासी (ड्रेनेज) की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग वाराणसी के एसी प्रवीण कुमार व उपसा के महाप्रबंधक शिवलाल सोनभद्र पहुंचे। जिसमें जलभराव, नाला निर्माण, चोकअप और जल भराव की स्थिति, निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस प्रस्ताव बनाने पर विचार किया।
ताकि यात्रियों को बारिश के दिनों में राहत मिले सके। यहाँ उन्होंने इमरती कालोनी के सामने बारिश के समय पानी निकासी की समस्या पर मंत्रणा किया और इसका कैसे समाधान हो सकता है इस पर रूप रेखा तैयार किया। बता दें कि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बारिश के दिनों में उरमौरा में पानी निकासी की समस्या को लेकर शासन को पत्र लिखा था।
पत्र के माध्यम से शासन को अवगत कराया था कि इस जलभराव के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन रुक जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। जिस क्रम में आज अधिकारियों ने इसका व्यवस्था बनाने पर विचार किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक क्या निर्णय लिया गया इसका पता नहीं चल सका।







