• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विधायक खेल महाकुंभ के लिए विधिवत हुआ भूमि पूजन

JK Gupta by JK Gupta
December 12, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/सोनभद्र…….


__सोन की माटी सोन का दम, आओ मिलकर खेले हम,
नारे के साथ लोगों में उत्साह का संचार


Sonbhadra। जनपद में 25 दिसंबर से होने वाले विधायक खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए शुक्रवार को हाइडिल मैदान में विधिवत भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम की सफलता के लिए भगवान की स्तुति की गई। भूमि पूजन में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विधिवत भूमि पूजन के पश्चात सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यह खेल जनपद के युवाओं के सर्वांगीण विकास में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है और करेगा उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से जहां लोगों में आपसी समरसता सौहार्द भाईचारे को बढ़ावा मिलता है वहीं दूसरी तरफ आज खेल आर्थिक प्रगति का भी साधन बन चुका है।

राज्य स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं खेल में टॉप करने वाले खिलाणियों को शिक्षा में छूट के अलावा विभिन्न नौकरियों में भी काफी छूट दी जा रही है। खेलकोटे से नियुक्तियां भी हो रही हैं सोनभद्र जैसे जनपद के लिए इस तरह के खेलों का आयोजन बहुत ही जरूरी है उन्होंने कहा कि इस खेल का आयोजन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर किया गया है

इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, मंडल अध्यक्ष चूर्क दिलीप चौबे, डॉ सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, संजय जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, सुनील सिंह, गुडिया तिवारी, ज्योति खरवार, अजय पांडेय, अजय मिश्रा, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous Post

घोरावल. एसडीएम ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

Next Post

WFI reacts on Vinesh Phogat wrestling return: विनेश फोगाट ने इधर संन्यास से वापसी का किया ऐलान, उधर भारतीय कुश्ती महासंघ का आ गया रिएक्शन

Next Post
WFI reacts on Vinesh Phogat wrestling return: विनेश फोगाट ने इधर संन्यास से वापसी का किया ऐलान, उधर भारतीय कुश्ती महासंघ का आ गया रिएक्शन

WFI reacts on Vinesh Phogat wrestling return: विनेश फोगाट ने इधर संन्यास से वापसी का किया ऐलान, उधर भारतीय कुश्ती महासंघ का आ गया रिएक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.