बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिरसोती में पैदल जा रहे एक व्यक्ति से मोटर साइकिल सवार की टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को पी आर बी एक सौ बारह धनवंतरी चिकित्सालय रिंहद में भर्ती कराया गया ।
जहां पैदल जा रहे अंजनी कुमार बियार पुत्र दिन दयाल बीयार 40वर्ष को प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीराअवस्था में ट्रामा सेंटर वैढन रेफर कर दिया गया वही बाइक चालक सौरभ पांडेय पुत्र बृज किशोर पाण्डेय नौगढ़,थाना बेढन,सिंगरौली का इलाज कर छोड़ दिया गया।
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक एम पी 66 जेड डी 2862 को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।हादसे में घायल दोनों के परिजनों को पुलिस सूचना देकर मौके पर बुला ली है स्थिति सामान्य है।