• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट का संन्यास से वापसी का ऐलान, 2028 लॉस एंजिल्स में ताल ठोकने को तैयार 31 वर्षीय पहलवान

Admin by Admin
December 12, 2025
in खेल
0
‘बेवजह घसीट रही हैं…’, विनेश फोगाट के आरोपों पर WFI का पलटवार, निर्मला बूरा मामले में दिया दो टूक जवाब
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 12, 2025, 13:09 IST

Vinesh Phogat Retirement: भारत के लिए तीन ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से वापस ले लिया है. हरियाणा से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनीं विनेश की माने तो वह 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था.

विनेश फोगाट ने किया संन्यास से वापसी का ऐलान, ओलंपिक में ताल ठोकने को तैयारविनेश फोगट ने संन्यास से यू-टर्न लिया

नई दिल्ली: भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में वापसी का ऐलान कर दिया है. 31 वर्षीय विनेश ने 2028 में होने वाले लॉस लॉस एंजिल्स ओलंपिक में खेलने की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्होंने इसकी जानकारी दी.

विनेश फोगाट ने क्यों लिया था कुश्ती से संन्यास?
तीन बार की ओलंपियन रह चुकीं विनेश फोगाट ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं. 2024 पेरिस ओलंपिक में फाइनल से ठीक एक रात पहले विनेश फोगाट को ओवरवेट पाए जाने पर डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था, जिसके बाद गोल्ड मेडल बाउट में उतर तक नहीं पाई थी. 50 किलोग्राम वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण वह अयोग्य घोषित हो गई थी. विनेश ने इसे अपने खिलाफ बड़ी साजिश बताया था. गुस्से में आकर उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

विनेश फोगाट ने संन्यास से यू टर्न लिया
विनेश फोगाट ने संन्यास से यू टर्न लिया

हरियाणा चुनाव में जीतकर बनीं विधायक
विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने के बाद पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था और जुलाना सीट से 6,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. पेरिस से लौटने के बाद से ही हुड्डा परिवार से उनकी नजदीकियां चर्चा का विषय थी. विनेश जरूर जीत गई, लेकिन चुनावों में कांग्रेस पार्टी की शर्मनाक हार हुई.

विनेश फोगाट ने किस वजह से संन्यास वापस लिया?
एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट में विनेश ने कहा कि खेल से 18 महीने के ब्रेक के दौरान उन्होंने अपने करियर के अगले कदम के बारे में विचार किया था. उन्होंने लिखा:

लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरे करियर का अंत है. लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था. मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से, यहां तक ​​कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से भी दूर हटने की जरूरत थी. सालों में पहली बार मैंने खुद को चैन की सांस लेने दी. मैंने अपने सफर के महत्व को समझने के लिए समय लिया. ऊंचाइयां, दिल टूटना, बलिदान, और मेरा वो रूप जिसे दुनिया ने कभी नहीं देखा और उस आत्मचिंतन में मुझे सच्चाई मिली मुझे अब भी इस खेल से प्यार है. मैं अब भी प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं. उस खामोशी में मुझे वो बात याद आई, जिसे मैं भूल चुकी थी जुनून की आग कभी बुझी ही नहीं’. यह सिर्फ थकान और शोर के नीचे दब गई थी. अनुशासन, दिनचर्या, संघर्ष…ये सब मेरे अंदर बसे हैं. चाहे मैं कितनी भी दूर चली गई, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही रह गया. तो अब मैं LA28 की ओर निडर दिल और कभी न झुकने वाली भावना के साथ कदम बढ़ा रही हूं.’

बृजभूषण शरण सिंह की धुर विरोधी
विनेश फोगाट ओलंपिक शुरू होने के एक साल पहले से भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों का चेहरा भी रही. बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप था.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 12, 2025, 13:09 IST

homesports

विनेश फोगाट ने किया संन्यास से वापसी का ऐलान, ओलंपिक में ताल ठोकने को तैयार



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस कराए फ्राड हुई 85 हजार धनराशि

Next Post

बीजपुर. अराजक तत्व ने बस पर किया पथराव, चालक के सुझबुझ से टली अनहोनी

Next Post

बीजपुर. अराजक तत्व ने बस पर किया पथराव, चालक के सुझबुझ से टली अनहोनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Breaking News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio