@जेo के0/सोनभद्र……

Sonbhadra । माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 के केन्द्र निर्धारण हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र द्वारा अपनी आख्या में बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालय में उपलब्ध अवस्थापना सुविधाओं और आधारभूत सूचनाओं को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये जाने के उपरान्त उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलस्तरीय गठित 04 सदस्यीय समिति द्वारा सत्यापन रिपोर्ट समस्त 215 विद्यालयों की सूचना अपलोड कराई गयी ।
जिसके आधार पर दिनांक 30.11.2025 को ऑनलाइन विधि से मा०शि०प० द्वारा जनपद सोनभद्र में 71 परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर विसंगति/आपत्ति/शिकायत से सम्बन्धित तथ्यात्मक प्रत्यावेदन 04. 12.2025 तक आमंत्रित किया गया जिसके क्रम में परीक्षा केन्द्रों की दूरी कम करने हेतु 20 आपत्तियाँ, परीक्षा केन्द्र बनाने हेतु 15 आपत्तियाँ, छात्र आवंटन कम करने हेतु 11 अपत्तियों और परीक्षा केन्द्र नही बनाने हेतु 02 आपत्तियाँ, इस प्रकार कुल 48 आपत्तियों पर विचार किया गया।

जिला विद्यलय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विगत वर्ष 2025 में हाईस्कूल में 26242 छात्र/छात्राओं के सापेक्ष इस वर्ष 1107 हाईस्कूल के परीक्षार्थी बढ़े हैं और संख्या 27349 हो गयी है तथा इण्टरमीडिएट में 20508 परीक्षार्थी के सापेक्ष इस वर्ष 471 की वृद्धि हुई है और कुल परीक्षार्थियों की संख्या 20979 हो गयी है इस प्रकार इस वर्ष 1578 परीक्षार्थी बढ़े हैं। विगत वर्ष बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों की संख्या 77 थी लेकिन इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के परीक्षा केन्द्रों की संख्या विगत वर्ष से 03-04 और अधिक परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया जाना समीचीन होगा।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र को निर्देशित किया गया कि विगत वर्ष 2025 में परीक्षा केन्द्र बने और उपयुक्त पाये गये आपत्ति दर्ज कराने वाले सभी 09 परीक्षा केन्द्रों को इस वर्ष भी परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर दिया जाय साथ ही विगत वर्ष परीक्षा केन्द्र नहीं बने विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं एवं उपयुक्तता के आधार पर बड़े परीक्षा केन्द्रों और सुदूर परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित परीक्षार्थियों को बोर्ड के मानक के अनुकूल परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर माध्यमिक शिक्षा परिषद के वेबसाइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करायें।
इस बैठक में उत्कर्ष द्विवेदी उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज, मुकुल आनन्द पाण्डेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विनय सिंह सहायक जिला सूचना अधिकारी और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।