• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में डाक विभाग के बीपीएम समेत 2 लोगों की मौत

JK Gupta by JK Gupta
December 11, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में घोरावल मिर्जापुर मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक दीपनगर (मिर्जापुर) से घोरावल जा रहे थे। रास्ते मे मिर्जापुर सोनभद्र सीमा के पास धुरकरी राइस मिल के पास एक ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बाइक पर घोरावल क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी धनवंतीप्रसाद पांडेय उर्फ राकेश पांडेय 44 वर्ष तथा उनके साथ में मोहित सोनी 25 वर्ष निवासी दीप नगर जिला मिर्जापुर सवार थे। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धुरकारी गांव में खड़े हुए ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ग्रामीण से घटना की सूचना एंबुलेंस तथा पुलिस को मिली। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव मयफोर्स पहुंचे।

बाइक सवार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।अस्त्ताल पहुंचे परिजन उन्हें लेकर वाराणसी के लिए निकले, जहां बीएचयू ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होने के बाद शव को दाह संस्कार हेतु उनके परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक राकेश पांडेय भारतीय डाक विभाग में बीपीएम के पद पर कार्यरत थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि

बुधवार रात सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के संबन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post

बीजपुर. साइकिल से दफ्तर पहुंचकर ग्राम पंचायत सचिव ने जताया विरोध, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Next Post

म्योरपुर. खेल मैदान में साइकिल सर्कस का प्रदर्शन, कलाकारों ने दिखाएं हैरत अंगेज करतब, भारी संख्या में जुटी भीड़

Next Post

म्योरपुर. खेल मैदान में साइकिल सर्कस का प्रदर्शन, कलाकारों ने दिखाएं हैरत अंगेज करतब, भारी संख्या में जुटी भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.