• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Badminton Asia Team Championships:सिंधु और लक्ष्य भारतीय टीम में शामिल, 3 से 8 फरवरी तक चीन में होगा टूर्नामेंट

Admin by Admin
December 11, 2025
in खेल
0
साइना नेहवाल का पीवी सिंधू को सुझाव: समझदारी से चुनें टूर्नामेंट, तभी आएगी बड़ी जीत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी को तीन से आठ फरवरी तक चीन के किंगदाओ में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

भारत इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गत चैंपियन है जबकि पुरुष टीम ने अतीत में दो कांस्य पदक जीते हैं. भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने एक बयान में कहा, ‘रैंकिंग, प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर चुनी गई महिला टीम की अगुवाई एक बार फिर पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु करेंगी.’

IND vs SA 2nd T20 Live Score: डि कॉक शतक चूके, अर्शदीप ने एक ओवर में 7 गेंद वाइड फेंक बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका 18.3 ओवर के बाद 188/4

दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष एकल खिलाड़ी होंगे जबकि किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, अमेरिकी ओपन विजेता आयुष शेट्टी और तरुण मन्नेपल्ली को भी जगह मिली है. सात्विक-चिराग पुरुष युगल वर्ग में अगुवाई करेंगे जिसमें गुवाहाटी मास्टर्स के उप विजेता साई प्रतीक के और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय के साथ हरिहरन अमसाकरुणन भी शामिल हैं.

महिला वर्ग में सिंधु को एकल में विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा, रक्षिता श्री संतोष रामराज और मालविका बंसोड़ का साथ मिलेगा. सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय चैंपियन गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली महिला युगल में भारत की अगुवाई करेंगी जबकि प्रिया कोंजेंगबम, श्रुति मिश्रा और तनीषा क्रास्टो को भी टीम में जगह मिली है.

टीम इस प्रकार हैं:
पुरुष: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, प्रणय एचएस, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय, साई प्रतीक के, हरिहरन अमसाकरुणन.

महिला: पीवी सिंधु, उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा, रक्षिता श्री संतोष रामराज, मालविका बंसोड़, त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद, प्रिया कोंजेंगबम, श्रुति मिश्रा, तनीषा क्रास्टो.



Source link

Previous Post

रेणुकूट. मांगों को लेकर लामबंद हुए ग्राम विकास अधिकारी, साइकिल से कर रहे कार्य

Next Post

रेणुकूट. भागवत कथा में वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्म का दिव्य वर्णन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Next Post

रेणुकूट. भागवत कथा में वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्म का दिव्य वर्णन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.