• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

धौलपुर फुटबॉल लीग: 16 टीमें, अमित सेन सबसे महंगे, विदेशी खिलाड़ी भी

Admin by Admin
December 11, 2025
in खेल
0
धौलपुर फुटबॉल लीग: 16 टीमें, अमित सेन सबसे महंगे, विदेशी खिलाड़ी भी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


धौलपुर. इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर राजस्थान के धौलपुर जिले में भी फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है, फुटबॉल लीग में 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें कुल 256 खिलाड़ी खेलेंगे. सभी फुटबॉल टीमों के मालिकों ने खिलाड़ियों को 16.6 लाख रुपए में खरीदा है, इस फुटबॉल लीग में सबसे महंगे खिलाड़ियों के रूप में अमित सेन और चंद्रेश राजावत को खरीदा गया है. इस टूर्नामेंट में अमित सेन को 37 हजार रुपए में जेबीवीसी टीम ने खरीदा है, जबकि चंद्रेश को 24 हजार रुपए में खरीदा गया है.

धौलपुर में शुरू होने वाली फुटबॉल लीग में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और इटली के खिलाड़ी भी भाग लेंगे. जर्मनी से अरजोत डुग्गा, ऑस्ट्रेलिया से तेजस और दीप, कनाडा से वीरेंद्र पाल, इटली से जसविंदर सिंह और अमेरिका से प्रभजोत सोहता इस फुटबॉल लीग में खेलने के लिए धौलपुर आएंगे.

धौलपुर फुटबॉल संघ और खालसा क्लब की ओर से हो रहा आयोजित

धौलपुर में आईपीएल की तर्ज पर होने वाली फुटबॉल लीग का आयोजन धौलपुर फुटबॉल संघ और खालसा क्लब एवं सिख समाज के सहयोग से किया जा रहा है. फुटबॉल लीग के संयोजक गुरमीत मान ने बताया कि यह फुटबॉल लीग का तीसरा आयोजन है और इस लीग का आयोजन 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बड़ी फील्ड में होगा. इस लीग में लगभग 30 मैच खेले जाएंगे और ये सभी मैच डे-नाइट होंगे. इस फुटबॉल लीग में जूनियर खिलाड़ियों की 7 टीमें और सीनियर खिलाड़ियों की 8 टीमें भाग लेंगी, इसके अलावा पहली बार महिला टीम भी इस लीग में शामिल होगी.

फुटबॉल लीग के संयोजक गुरमीत मान बताते हैं कि फुटबॉल खिलाड़ियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और एक लाख पॉइंट के माध्यम से अपने-अपने टीमों का चयन किया. इस फुटबॉल लीग में मचकुंड सुपर किंग्स, जेबीवीसी, एक्सप्रेस क्लब, स्पाइसी, बालाजी, मंजरी, निम्बार्का, चंद्र महल, पीपीपी, भारत, डॉलर फ्रेंड, सोना ब्रिक्स और इंकलाब सिंडिकेट टीमें भाग लेंगी. इसमें एक्सप्रेस, स्पाइसी और डॉलर के मालिकों ने दो-दो टीमों को फाइनेंस किया है. आईपीएल की तर्ज पर धौलपुर में होने वाली यह फुटबॉल लीग बेहद रोचक होने वाली है.



Source link

Previous Post

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कमाल! वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, श्रीलंका में तूफान के बीच जीते 3 गोल्ड

Next Post

म्योरपुर. माननीय ने लाइट लगवाई थी आम पब्लिक को लाभ मिले, लेकिन ……

Next Post

म्योरपुर. माननीय ने लाइट लगवाई थी आम पब्लिक को लाभ मिले, लेकिन ......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.