• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कमाल! वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, श्रीलंका में तूफान के बीच जीते 3 गोल्ड

Admin by Admin
December 11, 2025
in खेल
0
मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कमाल! वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, श्रीलंका में तूफान के बीच जीते 3 गोल्ड
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 11, 2025, 14:14 IST

भरतपुर के मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. दीपक सिंह ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में 3 स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया. बेंच प्रेस और फुल पावरलिफ्टिंग कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले डॉ. सिंह इस प्रतियोगिता में राजस्थान के एकमात्र प्रतिभागी थे. इससे पहले वे राष्ट्रीय और एशियाई स्तर पर भी कई गोल्ड और सिल्वर पदक जीत चुके हैं. कठिन परिस्थितियों और भयानक तूफान के बीच उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखकर यह उपलब्धि हासिल की.

भरतपुर. श्रीलंका के कोलंबो में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग के तत्वावधान में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए गौरव का क्षण बना है. मेडिकल कॉलेज भरतपुर के प्रोफेसर डॉ. दीपक सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं. राजस्थान से इस प्रतियोगिता में एकमात्र प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए डॉ. सिंह ने बेंच प्रेस और फुल पावरलिफ्टिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है.

यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता विश्व पावरलिफ्टिंग की मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा आयोजित की जाती है. जिससे दुनिया के 50 से अधिक देशों की एसोसिएशन्स जुड़ी हैं. इस वर्ष कोलंबो में आयोजित चैंपियनशिप में करीब 15 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, भारत और फिलीपींस जैसे प्रमुख देशों के खिलाड़ी शामिल रहे.

राष्ट्रीय और एशियाई स्तर पर जीत चुके हैं कई मेडल

भरतपुर के रहने वाले डॉ. दीपक सिंह इससे पहले भी राष्ट्रीय और एशियाई स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं. जुलाई माह में पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 3 गोल्ड पदक हासिल किए थे. वहीं 15 से 18 अगस्त को काठमांडू, नेपाल में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतकर देश का मान बढ़ाया. इन उपलब्धियों के बाद उन्हें वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिला. वर्ष 2020 में भी डॉ. दीपक अमरावती, महाराष्ट्र में आयोजित विश्व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक रजत पदक जीत चुके हैं. खेलों के साथ-साथ वे अपनी विभागीय जिम्मेदारियों को भी निभाते हैं और वर्तमान में राज्य क्षय उन्मूलन फोर्स STF के चेयरमैन का दायित्व भी संभाल रहे हैं.

मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शिक्षक के रूप में निभाते हैं सक्रिय

बचपन से पावर स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले डॉ.दीपक सिंह ने 2024 में नेशनल आर्म रैसलिंग में भी एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था. उनके श्वसन रोग विभाग को भी कई उपलब्धियों से सम्मानित किया गया है. अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस ने उन्हें 2012, 2013 और 2014 में सम्मानित किया था. साथ ही वे राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शिक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं. प्रतियोगिता के दौरान श्रीलंका में भयानक तूफान आया था. कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटने दिया. उनका मानना है कि जब व्यक्ति पूरी निष्ठा और लगन से अपने उद्देश्य पर केंद्रित रहता है, तो ईश्वर भी उसका साथ देता है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

December 11, 2025, 14:14 IST

homesports

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कमाल! वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में जीते तीन गोल्ड



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

डाला. अल्ट्राटेक में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध से परेशान नगरवासियों ने बंद कर दुकान, जमकर किया विरोध

Next Post

धौलपुर फुटबॉल लीग: 16 टीमें, अमित सेन सबसे महंगे, विदेशी खिलाड़ी भी

Next Post
धौलपुर फुटबॉल लीग: 16 टीमें, अमित सेन सबसे महंगे, विदेशी खिलाड़ी भी

धौलपुर फुटबॉल लीग: 16 टीमें, अमित सेन सबसे महंगे, विदेशी खिलाड़ी भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Breaking News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
by Admin
August 13, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio