• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. अल्ट्राटेक में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध से परेशान नगरवासियों ने बंद कर दुकान, जमकर किया विरोध

JK Gupta by JK Gupta
December 11, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी….


अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की निकल रही दुर्गंध से परेशान दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों का शटर बंद कर नगर के संभ्रांत लोगों व युवाओं संग गुरुवार को रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सब कंपनी के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करेंगे।

विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा विगत एक वर्ष पूर्व से ही लगातार सीमेंट उत्पादन में अन्य जनपदों से ट्रकों में भरकर लाया जा रहा गीला व सूखा कचरा जलाया जा रहा है। जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध से स्थानीय बाजार समेत आसपास के सटे ग्रामीण इलाके में असहनीय दुर्गंध जो पूरे वातावरण में प्रदुषित होकर नगर के रहवासियों के जन-जीवन व स्वास्थ्य को लगातार खराब कर रहा है।

इस संबंध में विगत वर्षों से लगातार कई बार जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों व नगरवासियों द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन से अवगत कराया गया जिसकी जांच भी हुई जिस दिन स्थानीय स्तर पर किसी अधिकारी द्वारा जांच किया गया उस दिन कंपनी कचरा नहीं नहीं चलाती एवं बचाव के लिए सेंट आदि का छिड़काव कर अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवा कर हम सब नगर वासियों को दुर्गंध युक्त वातावरण में जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है ।

इस कार्यवाही से आहत होकर गुरुवार को पूरे नगर वासियों द्वारा एवं स्वयं अपनी दुकानों को बंद करके स्थानीय रामलीला मैदान में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया और निर्णय लिया गया कि यद्यपि अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा प्रदूषण दूषित हवा दुर्गंध के बचाव में सार्थक पहल नहीं किया गया तो हम नगरवासियों द्वारा भविष्य में आमरण अनशन, धरना प्रदर्शन तब तक चलाया जाएगा जब तक कचरा जलने से फैल रहे दूषित वातावरण में सुधार व दुर्गंध मुक्त नहीं होगा।

इस दौरान अंशु पटेल,अवनीश देव पाण्डेय, प्रशान्त पाल,विनीत पांडेय,अमित सिंह, मोहित पाठक,शारदा अग्रहरि,दिनेश केशरी,प्रिंस अग्रहरी,विमलेश केशरी, कल्लू सिंह,राम सिंह,गोविंद भारद्वाज समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Previous Post

अनपरा. हवन पूजन कर नए शैक्षणिक बेला की शुरुवात

Next Post

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कमाल! वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, श्रीलंका में तूफान के बीच जीते 3 गोल्ड

Next Post
मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कमाल! वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, श्रीलंका में तूफान के बीच जीते 3 गोल्ड

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का कमाल! वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, श्रीलंका में तूफान के बीच जीते 3 गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.