विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…..

स्थानीय राजा बरियार शाह खेल मैदान में गंदगी व कुड़ा फैला हुआ है लोग बदबू से परेशान हो रहे हैं। मुख्य गेट के पास लोग खुले में पेशाब करते हैं, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है। इसके कारण न केवल मैदान में रोज फुटबॉल का अभ्यास करने वाले बच्चे, बल्कि आस-पास स्थित जूनियर हाईस्कूल और कन्या जूनियर हाईस्कूल के बच्चो का भी कार्यक्रम इसी खेल मैदान में होता है।
खेल मैदान में शौचालय का निर्माण तो किया गया है, लेकिन सफाई की कमी के चलते वह गंदे हालत में रहता है। इसे उपयोग करने से लोग परहेज करते हैं, इसलिए वे मुख्य गेट के पास जाकर खुले में पेशाब कर देते हैं। इस वजह से न केवल खेल परिसर में, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी बदबू फैल रही है और लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

खेल मैदान और शौचालय की नियमित सफाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक करें कि सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई का ध्यान रखें और खुले में पेशाब न करें। मात्र शौचालय के निर्माण से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि उसकी रखरखाव और साफ-सफाई भी जरूरी है ताकि मैदान बच्चों और अन्य लोगों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित बने।
जिससे बच्चों का खेलकूद का माहौल बेहतर हो सके और आसपास के लोग भी स्वस्थ वातावरण का लाभ ले सकें। ग्राम पंचायत सफाई के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति हुआ है पर खेल मैदान की सफाई कभी नहीं किया जाता है समय समय पर सफाई होता रहता तो इतना गंदगी नहीं होती। खेल मैदान पर किसी का ध्यान नहीं है।
खिलाड़ी ओंकार शुक्ला, आकर्ष कुमार आदि खेल मैदान में आस पास के दुकानदारों द्वारा कचड़ा फेक कर गंदगी फैला दिया गया वहीं गेट के पास बना शौचालय में गंदगी होने से लोग शौचालय में न जा कर गेट से सटे पेशाब कर देते हैं जो काफी बदबु देता है।