• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. BREKING: गौ वंशों को लेकर भाग रही गाड़ी का पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग, दो तस्कर को लगी पैर में गोली

JK Gupta by JK Gupta
December 10, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
88
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/सोनभद्र……


— तीन थानों की पुलिस घोरावल, करमा और राबर्ट्सगंज पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा

Sonbhadra  । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर 02 पिकप से कुछ गोवंश को थाना करमा से नौगढ़ व मधुपुर रॉबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार वध करने हेतु ले जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दो अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर दोमुहिया पुलिया के पास घेराबन्दी की गई।

जिसमें खुद को घिरता देखकर अपराधियों द्वारा भागने के प्रयास में पिकप से एक आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया गया एवं भागने के दौरान पुलिस बल के उपर फायरिंग शुरु कर दी गई जिसमें आत्मरक्षा की जवाबी कार्यवाही की गई।

जिसमें पुलिस बल द्वारा की गई फायरिंग में 02 अभियुक्तगण 01. नीरज कुमार पुत्र महेन्द्र भारतीय निवासी खुदई थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष एवं 02. मुन्ना पुत्र बीना निवासी चैनपुर भभुआ बिहार उम्र करीब 27 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हो गये है व कब्जे से 02 पिकप में 08-08 राशि गोवंश, , 02 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

साथ ही अन्य 03 अभियुक्त 1. भगवान यादव 2. विकास यादव पुत्रगण अज्ञात निवासीगण भभुआ बिहार 3. बलवन्त यादव पुत्र अज्ञात, अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घायल अभियुक्तगण एवं आरक्षी को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय, लोढ़ी पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ का विवरण :- गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम कैमूर बिहार के रहने वाले है। हम लोगों का एक गिरोह है जो काफी दिनों से गो तस्करी का काम करते है। हम लोगों की गाड़ी में भगवान यादव, बलवन्त यादव एवं विकास यादव भी बैठे थे। हम लोग इन 16 राशि गोवंशों को मध्य प्रदेश (कलवरी) एवं मीरजापुर के बॉर्डर के पास से मिलकर लादे थे तथा नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाकर वहां पर शातिर तस्कर क्रमशः नाटे, मुखिया और हाफिज को देते थे। इसकी पूर्व में भी कई बार हम लोग इसी योजना के तहत ले जाकर इन लोगों को दिये हैं । जिनके द्वारा वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता है ।

वांछित अभियुक्तगण का विवरण :–
1.भगवान यादव
2.विकास यादव पुत्रगण अज्ञात निवासीगण भभुआ बिहार
3.बलवन्त यादव पुत्र अज्ञात
4.नाटे पुत्र अज्ञात
5.मुखिया पुत्र अज्ञात
6.हाफिज पुत्र अज्ञात निवासीगण अज्ञात

पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित पुलिस टीम :–
1.प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2.प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
3.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र।
4.SOG प्रभारी उ0नि0 राजेश कुमार चौबे मय टीम, जनपद सोनभद्र।
5.चौकी प्रभारी सुकृत रविकान्त मिश्रा मय टीम, जनपद सोनभद्र।
5.चौकी प्रभारी हिन्दुआरी सुरेन्द्र सिंह मय टीम, जनपद सोनभद्र।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Cambodia withdraws from SEA Games:

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी ऑफिस में संविदा श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी ऑफिस में संविदा श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News
  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
  • चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान

Breaking News

झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News

झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, साप्ताहिक अवकाश...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio