@जे0 के0/सोनभद्र…….

Sonbhadra । अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहे स्वजनों व रिश्तेदारों से भरे ट्रैक्टर को ट्रेलर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, घटना में एक की मौत हो गई और कई घायल घायल हो गए, पुलिस व एंबुलेंस ने घायलों को लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चंडी तिराहा के पास ईदगाह के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खरपत्तू (65 वर्ष) पुत्र जंगली निवासी भरहरी, थाना जुगैल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव निवासी राम चंद्र (50 वर्ष) का निधन हो गया था।उनके परिजन और ग्रामीण शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अंतिम संस्कार के लिए मझिगांव से हिन्दुआरी ले जा रहे थे।
घायलों में इंद्रजीत (18), अनिल (20), कृपा (52), राम पति (63), राम प्यारे (62), रिंकू (14), राम लखन (60), सियाराम (32), जय राम (60) और सुरेश (30) शामिल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल माधव सिंह और लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमा शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और राहत कार्य में सहायता की।
ट्रैक्टर सवार जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे अपने अंकल के निधन के बाद मिट्टी लेकर मदिराव चौबे जा रहे थे टर्निंग पर रास्ता बंद होने के कारण ड्राइवर गलत दिशा में चले गए, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रेलर की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में 15 से 20 लोग सवार थे और 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
ट्रेलर चालक सुरेंद्र पाल ने बताया कि वह वाराणसी से रेणुकूट के लिए निकला था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक एक कार को ओवरटेक कर रहा था और गलत दिशा से आ रहा था। ट्रेलर चालक ने ट्रैक्टर को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दुर्घटना हो गई। इस घटना में ट्रेलर चालक भी चोटिल हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।