ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की बंद हुई 37 खदानों को चालू कराने को लेकर क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम यूनियन कार्यालय पर खदान मालिको की एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक में खदान से संबंधित सभी कागजातों को इकठ्ठा करने पर चर्चा करते हुए शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर खदानों को चालू कराने की अपील करने पर सहमति बनी।
इस दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी खदान मालिकों को बताया कि अपने अपने खदानों से संबंधित सभी कागजात जरूर इकठ्ठा कर ले। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 11बजे बंद हुए सभी 37 खदानों के पट्टा धारकों के साथ एक बैठक करने के लिए जिलाधिकारी ने बुलाया है।
इस आयोजित बैठक में सभी व्यापारी एकत्रित होकर अपनी बात रखते हुए दृढ़ता से खदानों को चालू करने के लिए अपील करेंगे।
बैठक में सचिव अभिषेक सिंह, मिंटू राय, रमेश सिंह, उमा शंकर अग्रहरि, चन्द्र भूषण गुप्ता,उस्मान अली, सुरेश केशरी, आनंद मौर्या, दीपक केशरी, नीरज भाटिया, संतोष राय, अखिलेश राय, अजय ओझा, सफीक अहमद सहित दर्जनों खदान मालिक मौजूद रहे।