म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरि…..

ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में आंदोलन किया सभी सचिवों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय ने बताया कि 5 दिसंबर को सभी सचिव ब्लॉक के सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से हट गए हैं।
आंदोलनकारी सचिव ने आगे की रणनीति भी बताई 10 दिसंबर से हुए अपनी निजी वाहनों का प्रयोग बंद कर देंगे इसके बाद 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल ब्लॉक में जमा कर देंगे जिससे ग्राम पंचायत का कोई भुगतान नहीं हो पाएगा, उन्होंने कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और सरकार से अपनी मांगों का विचार कर उन्हें स्वीकार करने की अपील की सचिवों ने अपनी मांगों से संबंधित एक विज्ञापन बीडीओ को सौंपा इस अवसर पर अरुण उपाध्याय रामवृक्ष , राघवेंद्र सिंह ,राम बहादुर, अरशद खान, योगेंद्र सिंह, राम दर्शन , बड़ी संख्या में सचिव मौजूद रहे।