रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के परियोजना प्रमुख के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को पिपरी नगर स्थित संतोषी माता मंदिर के समीप सड़क किनारे बन रहे एक अवैध निर्माण पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ढहा दिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे तेजी से खड़ा किया जा रहा निर्माण नियमों के विपरीत पाया गया, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों की मदद से निर्माण को धराशायी कर दिया। कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम के एसडीओ, वन दरोगा सहित विभागीय फोर्स और अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

अवैध निर्माण हटाने की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा रही कि विभाग भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माण पर इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई करेगा।
