• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गेम में पैसा हारने के बाद डिप्रेशन में गए पॉलिटेक्निक छात्र ने लगा ली फांसी

JK Gupta by JK Gupta
December 5, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
162
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र……


Sonbhadra। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, बीते बुधवार की शाम को छात्र द्वारा फांसी लगाने की घटना सामने आई थी, घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया था।

मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवराज सिंह पुत्र मंटू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर, थाना बैरिया, जिला बलिया का शव बुधवार की शाम कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला है, परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने जब शव देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर शराबा सुनकर कॉलेज प्रबंधन और वार्डन घटना स्थल पर दौड़े।

सीओ ने बताया कि जांच में मृतक के दोस्तों और रूम पार्टनर से बात करने पर यह जानकारी सामने आई कि युवराज सिंह ऑनलाइन गेम खेलता था, गेम में उसकी रुचि बढ़ती गई और वह क्रिकेट में भी पैसा लगाने लगा, ऑनलाइन गेम में पैसा हारने के बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया और फांसी लगाकर जान दे दी।

दोस्तों ने बताया कि बीते दो महीने से वह काफी परेशान रहता था ऑनलाइन गेम में पैसा हारने के बाद वह डिप्रेशन में चला गया और उसने ऐसा खौफनाक कम उठा लिया।

Previous Post

बिहार में शुरू हुआ नई रेसिंग का शौक, स्पीड देखकर दहल जाता है दिल, सड़क पर दौड़ाना पड़ सकता है भारी

Next Post

करमा. सब्जियों के दामों में उतार चढ़ाव

Next Post

करमा. सब्जियों के दामों में उतार चढ़ाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.