@जे0के0/सोनभद्र…….

Sonbhadra। दुद्धी के रामनगर स्थित रेंज ऑफिस के सामने एक अनियंत्रित बाइक सवार ने वन दरोगा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वन दरोगा अनिल सिंह (56), जो ग्राम धनवटी, सिवान बिहार निवासी हैं और रेंज दुद्धी में तैनात हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रेंज ऑफिस से बाइक लेकर ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी दुद्धी की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद घायल वन दरोगा को आसपास के राहगीरों और नगरवासियों ने तुरंत निजी वाहन से दुद्धी के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना स्थल पर मौजूद लोग और राहगीर हादसे के बाद मौके पर सहायता के लिए जुट गए।
वन विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की तफ्तीश जारी है।इस घटना ने क्षेत्र में सड़कों पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की जरूरत पर एक बार फिर चिंता जताई है। जनता से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लें ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।