@जे0के0/सोनभद्र……..

Sonbhadra । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र का कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई ।
बताया जा रहा है कि युवराज सिंह पुत्र मंटू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर, थाना बैरिया, जिला बलिया का शव कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला है, परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने जब शव देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर शराबा सुनकर कॉलेज प्रबंधन और वार्डन घटनास्थल पर दौड़े।
घटना की जानकारी राबर्ट्सगंज पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी, सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है, सभी से पूछताछ की जा रही है, हर एंगल से जांच पड़ताल हो रही है। परिजनो के आने का इंतजार किया जा रहा परिजन के आते ही अग्रिम कारवाई की जाएगी।