बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा

29334 गणित/ विज्ञान शिक्षकों का 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर चयन वेतनमान हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
बीजपुर।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 29334 गणित /विज्ञान शिक्षकों का नियमित रूप से विद्यालय पर शिक्षण कार्य के रूप में एक ही पद पर कार्य करते हुए 10 वर्ष सितंबर 2025 में ही पूर्ण हो जाने के साथ- साथ प्रदेश के अन्य जनपदों में चयन वेतनमान की कार्रवाई प्रारंभ हो जाने तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के मानव संपदा पोर्टल पर लम्बित चयन वेतनमान प्रकरण एक हफ्ते में निस्तारित करने के लिखित आदेश के वावजूद जिला सोनभद्र में चयन वेतनमान स्वीकृत की कार्रवाई प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं हुई ।
जिसके कारण मानसिक रूप से परेशान 29334 शिक्षकों के साथ ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश के अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री मुरलीधर पांडे, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, अजय कुमार यादव, रवीन्द्र सिंह, नन्दलाल यादव, दिलीप कुमार, पुष्कर चौरसिया आदि शिक्षक मौजूद रहे।