• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बी0एल0ओ को कमिश्नर और डीएम ने अंग वस्त्रम, प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि भेंट कर किया सम्मानित

JK Gupta by JK Gupta
November 25, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


__भभाइच के बीएलओ

SONBHADRA । आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की यथास्थिति जानने हेतु आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश द्वारा सर्किट हाउस सोनभद्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक मे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण एवं उनके डिजिटाईजेशन के कार्यों में संतोष व्यक्त किया गया तथा उक्त कार्य निर्धारित समय सारिणी के अन्तर्गत शत् प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि समस्त ग्राम स्तरीय कार्मिक यथा-सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, अमीन, लेखपाल, सहायक अध्यापक आदि को लगाकर बूथवार फार्म एकत्रित करे तथा फार्मों का डिजिटाईजेशन पूर्ण कराये।

आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने भ्रमणशील रहकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत
(एस0आई0आर0) प्रक्रिया सम्बन्धी कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त ने तहसील ओबरा के प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 31 भभाईच के मतदाताओं के नाम फीडिंग करने, गणना प्रपत्र का वितरण, बांटे गये गणना प्रपत्रों के एकत्रित करने सम्बन्धी कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त किये।

इस दौरान आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में विधानसभा 402-ओबरा के मतदान स्थल 31 व 32 प्राथमिक विद्यालय भभाईच का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 31-प्राथमिक विद्यालय भभाईच में तैनात बी0एल0ओ0 विजय कुमार, शिक्षामित्र द्वारा अच्छा कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) प्रक्रिया सम्बन्धी कार्य को बेहतर तरीके से निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया है।

जिस पर आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी बी०एन० सिंह द्वारा अंग वस्त्रम, प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि भेंट कर बी0एल0ओ0 के कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए उसे सम्मानित किया गया और खुशी जाहिर की गयी। मंडलायुक्त ने एस0आई0आर0) प्रक्रिया सम्बन्धी कार्य में सहयोग करने वाले पंचायत सहायक सहित अन्य कार्मिकों का भी सराहन की।

उल्लेखनीय है कि 31-प्रा0विद्यालय भभाईच कक्ष-1 में कुल 772 मतदाता है, जिनमें से सम्बन्धित बी0एल0ओ0 विजय कुमार द्वारा 646 फार्म मतदाताओं से एकत्रित करके उनको डिजिटाइज्ड भी कर लिया गया है, डिजिटाइेजशन का प्रतिशत 83.68 प्रतिशत है। बूथ पर लगे अन्य कर्मचारी आंगनबाडी, सचिव तथा अन्य कार्मिकों को आयुक्त महोदय द्वारा प्रोत्साहित किया गया है और निर्देशित किया गया कि सभी समूह में एकत्रित होकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र एकत्रित करके उन्हें डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें।

आयुक्त महोदय द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं उनके एकत्रीकरण हेतु जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को योजित करने तथा ससमय पूर्ण कराने हेतु विधानसभा के आंवटित मतदान स्थलों में नियुक्त बी0एल0ओ0 की सहायता हेतु लेखपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, अमीन, प्रधानाध्यापक, सफाई कर्मचारी, सहायक अध्यापक एवं अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिक बी0एल0ओ0 के साथ सहयोग करें।

जिससे कार्य पूर्ण हो सके। गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने हेतु वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची की मैपिंग 100 प्रतिशत सुनिश्चित कराते हुए डिजिटाइजेशन पूर्ण कराया जाय जिससे कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो सकें।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, मंडलायुक्त के वैयक्तिक सहायक राजेश श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 358 जोड़े हुए शामिल, लोगों ने दिया आशीर्वाद

Next Post

ओलंपिक की निराशा से टूट गया था मनोबल, ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद भारतीय शटलर का आया पहला रिएक्शन

Next Post
लक्ष्य सेन ने अंतिम 8 में बनाई जगह, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का भी विजय अभियान जारी

ओलंपिक की निराशा से टूट गया था मनोबल, ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद भारतीय शटलर का आया पहला रिएक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी

Breaking News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio