@जे0के0/सोनभद्र……

SONBHADRA । समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन सोनभद्र के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक-25.11.2025 को डायट परिसर, उरमौरा, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में 355 हिन्दु एवं 03 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 358 जोड़ों का सामूहिक विवाह उनके रिति-रिवाज के अनुसार भव्य रूप से कराया गया। उक्त आयोजन में विकास खण्ड रावर्ट्सगंज से 54, घोरवल से 75, करमा से 27, चतरा से 29, नगवां से 08, चोपन से 38, कोन से 22, दुद्धी से 32, बभनी से 42, म्योरपुर से 29 एवं नगर पालिका रावर्ट्सगंज व नगर पंचायत चुर्क से 01-01 पात्र जोड़े सम्मिलित हुये।

उक्त आयोजन में संजीव कुमार गोड़ मा० राज्य मंत्री, समाज कल्याण विभाग, उ०प्र० सरकार, भूपेश चौबे विधायक, रावर्ट्सगंज, जीत सिंह खरवार उपाध्यक्ष एस०सी०/एस०टी० आयोग, मिठाई लाल सदस्य एस०सी०/एस०टी० आयोग, आलोक सिंह ब्लाक प्रमुख नगवां, मान सिंह ब्लाक प्रमुख म्योरपुर इत्यादि जनप्रतिनिधिगणों एवं मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगणों ने उपस्थित वर-वधू का कन्यादान करते हुए उन्हे अपना अर्शिवाद प्रदान किया।
शासनादेश के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रति युगल हेतु रू0 1,00,000/- (रू० एक लाख मात्र) का व्यय भार निर्धारित है। जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60,000/-(रू० साठ हजार मात्र) कन्या के खाते में डी०बी०टी के माध्यम से अन्तरित की जायेगी एवं धनराशि रू० 25,000/- (रू० पच्चीस हजार मात्र) का वैवाहिक उपहार सामग्री यथा-पालय-बिछिया, गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटिकोट, चुनरी, लहंगा, चादर, प्रेस, डिनर सेट, सिलिंग फैन, मिष्ठान इत्यादि तथा कन्या को कलाई घड़ी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत / प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15,000/- (रू० पन्द्रह हजार मात्र) प्रति जोड़ा व्यय किया गया। बिरला कार्बन, रेनुकूट द्वारा सभी कन्याओं को शाल एवं चिकित्सा विभाग द्वारा सभी जोड़ो को शगुन किट उपलब्ध कराया गया। उक्त आयोजन में सामूहिक विवाह सेल्फी प्वाइंट एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था।