घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल तहसील घोरावल के सभा कक्ष में तहसील में शुक्रवार को एसडीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के संचालनकर्ताओं के साथ बैठक की गई, जिसमें करीब 110 कोटेदारों ने भाग लिया।
एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने बताया कि एसआईआर में बीएलओ का सहयोग करने के लिए एवं जनसमुदाय को जागरूक करने के लिए बताया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि बिना दबाव में और बिना किसी के साथ पक्षपात किए हुए सार्वजनिक राशन को लोगों तक समय से पहुंचाएं।
किसी प्रकार की समस्या आने पर मुझे अवगत कराएं। आपूर्ति पूर्ति निरीक्षक सिद्धांत भूषण ने सभी कोटेदारों को एसआईआर के महत्व से अवगत कराया गया एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्य शैली को निष्पक्ष एवं सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।