• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डेढ़ साल की चुप्पी, एक रात का धमाका! कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Admin by Admin
November 21, 2025
in खेल
0
डेढ़ साल की चुप्पी, एक रात का धमाका! कोटा की बेटी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:November 21, 2025, 17:08 IST

Kota News : कोटा की स्टार बॉक्सर अरूंधती चौधरी ने नोएडा वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया. उज्बेकिस्तान की प्रतिद्वंदी को हराते हुए उन्होंने सीनियर वर्ग में अपना पहला इंटरनेशनल गोल्ड जीता. गंभीर इंजरी के बाद उनकी यह शानदार वापसी युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बनी है. अब अरूंधती 2026 एशियन गेम्स में स्वर्ण पर नजर रखते हुए तैयारी कर रही हैं.

कोटा. नोएडा में आयोजित वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटा की उभरती स्टार बॉक्सर अरूंधती चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर देश का नाम गर्व से रोशन किया है. कोटा महाबली स्पोर्ट्स अकैडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरूंधती ने फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की मजबूत प्रतिद्वंदी को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हराया. विदेशी धरती पर तिरंगा लहराने का यह गौरवपूर्ण क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे देश और विशेषकर कोटा के लिए सम्मान का विषय बन गया. यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है.

अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पहले ही अपनी धाक जमा चुकी अरूंधती यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में विश्व विजेता रह चुकी हैं और अब तक सात अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं. लेकिन इस बार का स्वर्ण उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके सीनियर वर्ग में पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल है. उनके कोच अशोक गौतम के अनुसार इस मुकाम तक पहुंचने का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. गंभीर इंजरी के कारण अरूंधती लगभग डेढ़ साल तक किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाईं. हाथ की कलाई और पैर के लिगामेंट में फ्रैक्चर होने से वे लम्बे समय तक प्रशिक्षण से दूर रहीं. इसके बावजूद उनकी इच्छाशक्ति और जज्बे ने उन्हें न केवल खेल में मजबूत वापसी कराई, बल्कि स्वर्ण पदक तक का सफर भी तय करवाया.

सीनियर वर्ग में पहली बड़ी सफलता
इस शानदार जीत के बाद कोटा जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष और अरूंधती के पिता सुरेश चौधरी ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया. उनकी माता सुनीता चौधरी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि अरूंधती ने कठिन परिस्थितियों और लगातार संघर्ष के बावजूद अपनी मेहनत से यह सफलता हासिल की है. वर्तमान में अरूंधती भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और देश सेवा के साथ-साथ खेल के मैदान में भी भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रही हैं. उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है.

एशियन गेम्स में स्वर्ण पर नजर
अरूंधती चौधरी अब वर्ष 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं. उनका मानना है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ कोई भी खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकता है. उनकी हालिया उपलब्धि यह साबित करती है कि मजबूत इरादों के सामने हर बाधा छोटी पड़ जाती है. अरूंधती की यह जीत देशभर के उभरते खिलाड़ियों के लिए उम्मीद और प्रेरणा की नई रोशनी है.

authorimg

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

First Published :

November 21, 2025, 17:08 IST

homesports

डेढ़ साल की चुप्पी, एक रात का धमाका! वर्ल्ड कप में कोटा की बेटी ने रचा इतिहास



Source link

Previous Post

Australian Open Badminton: लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में, आयुष शेट्टी को हराया

Next Post

घोरावल. एसडीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के संचालनकर्ताओं के साथ की बैठक

Next Post

घोरावल. एसडीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के संचालनकर्ताओं के साथ की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio