अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…..

स्थानीय थाना क्षेत्र के बिछड़ी औड़ी में हिस्सेदारी को लेकर बेटा ने अपनी माँ को त्रिशूल से मार कर घायल कर देने का मामला सामने आया हैं।
बिछड़ी हनुमान मंदिर रोड निवासी छोटेलाल बियार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सम्पति बटवारे को लेकर उसका बेटा सुरेंद्र ने मेरी पत्नी प्रेम कुमारी देवी को त्रिशूल से मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने पुलिस से आरोपी बेटा पर कार्यवाई करने की मांग की हैं
अनपरा प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि पति के तहरीर के आधार पर आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया