मधुपुर/सोनभद्र. @मुकेश द्विवेदी……
सुकृत क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के पालन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शाम को चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में सुकृत पुलिस टीम ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग, बाजार क्षेत्र, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान कुल 35 ई-चालान जारी किए गए।
मुकेश द्विवेदी मधुपुर
16 वाहनों की फॉल्टी नंबर प्लेट पाई गई, जिनमें नंबर अस्पष्ट, ढके हुए या मानक के अनुरूप नहीं थे। 12 वाहन नो-पार्किंग जोन में खड़े मिले, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा था। 06 चालक बिना सीट बेल्ट के पाए गए, जिन्हें नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को सीज भी किया, जो आवश्यक कागजात न होने के कारण जब्त की गई।
चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।