@जे0के0/सोनभद्र……..
__बिना नंबर प्लेट डम्पर–ट्रक के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस का “विशेष अभियान

SONBHADRA । बीते आठ नवंबर से अब तक 1235 डम्पर/ट्रक चेक, 363 चालान, 30 वाहन सीज, ₹17,55,000 समन शुल्क एवं 02 अभियोग पंजीकृत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में बिना नंबर प्लेट व अवैध डम्पर ट्रक संचालन के विरुद्ध "विशेष अभियान” चलाकर जनपदीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।

>>>>>>08.11.2025 से 13.11.2025 तक की प्रमुख कार्यवाही
अभियान के दौरान गलत नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट के डम्पर ट्रक संचालन के विरुद्ध प्रभावशाली व सख़्त कार्रवाई की गई।
>>कुल 1235 डम्पर/ट्रक वाहनों को चेक किया गया।
>>कुल 363 वाहनों का चालान ।
>>30 डम्पर/ट्रक वाहन सीज ।
>>कुल 17 लाख 55 हजार रुपये का शम्मन शुल्क ।
>>थाना रॉबर्ट्सगंज व थाना चोपन पर 02 अभियोग पंजीकृत ।
यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों व मार्गों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए, जिसके तहत आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी, पम्पलेट वितरण एवं सुरक्षित ड्राइविंग के उपाय बताए गए ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र नें कहा कि —
“यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का मूल दायित्व है। हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं तथा सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं के साथ दूसरों को भी जागरूक करें।”