• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना कराने के संबंध में भाकपा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

JK Gupta by JK Gupta
November 11, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


SONBHADRA । आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में उच्च शिक्षा के लिए कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना करने के सम्बन्ध में भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया।

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य का जनपद सोनभद्र विन्ध्य व कैमूर पर्वत मालाओं के मध्य स्थित सूबे का अंतिम छोर का जिला है जो बहुसंख्यक समुदाय के साथ आदिवासी बाहुल्य जनपद है। भौगौलिक रुप से वृहद क्षेत्रफल वाले इस जनपद सोनभद्र में तमाम सरकारी और निजी कल-कारखानों के साथ खनिज से जुड़े उपक्रम भी स्थापित है।

जिसके बावजूद भी यहां के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जा कर दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है। स्थानीय कल-कारखानों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए कोई जगह आरक्षित नहीं है। ऐसा ही हालात इस जनपद के छात्र – छात्राओं के साथ भी है, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों व शहरों में जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर यहां के मूल वाशिंदे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शहर के खर्चे को देखते हुए उन्हें बाहर नहीं भेज पाते हैं। जो अत्यंत गंभीर और सोचनीय विषय है।

इस समस्या के समाधान के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल सोनभद्र लगातार विगत कई वर्षों से अपने आंदोलनों के दौरान इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाती चली आ रही है , जिसे पीछले माह में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया ने भी संज्ञान में लेकर आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित पत्र लिखा है।

पत्र में विशेष रूप से कहा गया है कि  मुख्यमंत्री इस पत्र के माध्यम से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल सोनभद्र आप से सोनभद्र की आवाम की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आशा व्यक्त करती है कि आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में उच्च शिक्षा के लिए “कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय” की स्थापना कराया जाना नितांत आवश्यक है। जिससे चार राज्यों की सीमाओं को समेटे इस जनपद सोनभद्र का शिक्षा का केंद्र के रूप में पहचान बने और इस आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र का त्वरित विकास हो सके ।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र के साथ महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा अभी पीछले माह प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग (उ.प्र.) को दिए गए पत्र की छाया प्रति को भी पत्र के साथ संलग्न कर भेजा गया है।
अब देखना है कि आगामी 15 नवंबर को चोपन नगर में सोनभद्र के आदिवासियों को संबोधित करने आ रहे मुख्यमंत्री जी आदिवासी समाज के हित में क्या नया घोषणा करते हैं।

Previous Post

सोनभद्र. असम के राज्यपाल के संभावित दौरे को देखते हुए विधायक व डीएम ने लिया तैयारीयों का जायजा

Next Post

Aishwary Pratap Singh Tomar win silver medal in ISSF: आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

Next Post
Aishwary Pratap Singh Tomar win silver medal in ISSF: आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

Aishwary Pratap Singh Tomar win silver medal in ISSF: आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा
  • विंढमगंज. विश्व आदिवासी दिवस पर लोगों ने निकाला जुलूस, संस्कृति और परंपरा का किया प्रदर्शन
  • ओबरा. विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक गंभीर
  • म्योरपुर. जुलूस में परिजनों से बिछड़ा बच्चा, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया

Breaking News

घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी...... घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक...

Read moreDetails

सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0....... SONBHADRA।  समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार, 9 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी में विश्व आदिवासी दिवस...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio