बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

थाना क्षेत्र के बीजपुर ग्राम पंचायत के रामलीला मैदान में पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, एवं साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई व राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से लोगो को जानकारी दी गई।
वही मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश के उद्देश्य से ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत बीजपुर के पंचायत भवन में उन्हें जागरूक करने के क्रम में नए कानून के संबंध में जीरो एफआईआर व ई एफआईआर, यातायात नियमों एवं अन्य प्रावधानों से अवगत कराते हुए सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे -1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही वर्तमान में संचालित केंद्रीय व राज्य स्तरीय महिला संबंधित कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के प्रति जागरूक कर लाभ लेने के लिए बताया गया। कुछ संवेदनशील मुद्दों पर जैसे -बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा गया। एंटी रोमियो चेकिंग कर हिदायत दी गई।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, महिला कांस्टेबल उमावती, का0 कृष्ण कुमार गुप्ता मौजुद रहे ।