• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. अपडेट: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

JK Gupta by JK Gupta
November 7, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
819
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..


__अंजानी गांव के कोलिनमाड टोला में बैजनाथ खेरवार घर के सामने शव बरामद हुआ

बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलिनमाड में एक युवक का शव पेड़ के नीचे मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। और फारेंसिक टीम व उच्चाधिकारियों का इन्तजार करती रही।

परिजनों ने बताया की संतोष कुमार पुत्र सुरेश चंद्र हलवाई 25 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलिनमाड दिन भर खेत जोताई कर शाम को घर से किसी काम से चट्टी के तरफ गया था जब रात भर घर नही लौटा तो परिजन सोचे की किसी के साथ कहीं गया होगा लेकीन जब शुक्रवार को सुबह भी नही लौटा तो परिजन फ़ोन करने लगे लेकीन कोई जवाब नही मिला तो खोजबिन करने में जुट गए।

मृतक का भाई रूपनारायण व परिजन खोजबीन करते-करते घर से एक किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचेउसे मृत अवस्था में देखे तो पाव तले जमीन खिसक गई और चीख पुकार मच गई। परिजनो ने बताया की तीन दिन पहले गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर झगडा लड़ाई हुआ था इसी दौरान जान से मारने की धमकी दी थी और वह लोग गांव से गायब भी है।

इस बाबत मौके पर पहुंचे बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की परिजन कुछ लोगो पर हत्या का आरोप लगा रहे है। प्रथम दृष्टिया संदिग्ध परिस्थित में मौत प्रतीत हो रहा है। मौके पर फारेंसिक टीम जांच में आ रही है । जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा। कल पीएम के लिए भेजा जाएगा पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई स्पष्ट हो पाएगा।

Previous Post

सलखन. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अन्तर्गत 150 किसानों को निशुल्क चना बीज किया गया वितरण

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना

Next Post

बीजपुर. एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक! 14 की उम्र में रचा इतिहास, कोच बोले-टीम इंडिया का भविष्य
  • सोनभद्र. फर्जी फार्म- 7 आपत्तियां प्रस्तुत करने वालों पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय- अविनाश कुशवाहा
  • भारतीय महिला टीम का सपना टूटा, चीन से हारकर डिफेंड नहीं कर पाए बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप
  • ओबरा. ‘नंद के आनंद भयो’ के जयघोष से गूंजा श्री राम नगर, धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव
  • सोनभद्र. ग्राम जीवार में बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित होने पर पहुंचें कार्यकर्ता समेत भीम आर्मी जिलाध्यक्ष

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.