सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद….
__कृषि विभाग द्वारा दलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए बोआई से कटाई तक निरिक्षण करेगा

सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी ग्राम पंचायत भवन पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत चयनित 150 किसानों को निशुल्क चना बीज वितरण किया गया
उक्त सम्बंध में प्रधान उधम सिंह ने बताया कि किसानों के हितो को देखते हुए केंद्र राज्य सरकार तमाम किस्म योजना चलाई जा रही उसी योजना एन एफ एस एम के तहत 200 किसानों के फार्म जमा किया गया था।जिसमें मात्र 150 किसानों को चयनित कर निशुल्क चना बीज का वितरण किया।
इसी क्रम में कृषि सहायक क्लस्टर प्रभारी नरेंद्र पाल,एन टी एम ने किसानों को बताया कि चना प्रदर्शन में बुआई से लेकर कटाई तक का निरिक्षण का कार्य कृषि विभाग व्दारा किया जायेगा।यह क्लस्टर विकास खण्ड रावर्टसगंज में दलहनी फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।जो किसानों के हित में होगा।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप अजय कुमार ग्राम विकास अधिकारी, सुरज यादव,मदन मोहन यादव,सौरभ कुमार राममुरत,सुखलाल, अशोक,बबलु रिंकु,गीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।