सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद……

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर पश्चात के लगभग मारकुंडी पुरानी घाटी के दुर्गा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार अवधेश गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी मधुपुर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक सवार मधुपुर से मारकुंडी की तरफ पुरानी मारकुंडी घाटी उतर रहे थे की दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचे पीछे से आ रही है अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस शव कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।