म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी….

गुरु नानक देव की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर म्योरपुर के गुरुद्वारे को विशेष रूप से सजाया गया और लंगर का आयोजन किया गया बुधवार को तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन हुआ इसके बाद संगत ने लंगर का भोग चखा कई श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका शाम को आतिशबाजी भी की गई लोगों ने गुरुद्वारे में श्रमदान भी किया कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक देव की जन्मदिन मनाया जाता है, प्रकाश पर्व के रूप में गुरु नानक जयंती के मौके पर गुरुद्वारे में संगत पाठ का आयोजन किया गया सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारा में पहुंचना शुरू हो गए थे उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया ।

इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर चखा। इस मौके पर सरदार सतवीर सिंह, अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सोना बच्चा अग्रहरि, पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल जायसवाल पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, सुजीत सिंह, अमरकेश सिंह, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नीरज सिंह, सोनू अग्रहरी, अनिल सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।