अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…..

सिंगरौली हाइवे से मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली प्रधनमंत्री ग्राम सड़क पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत होने का मामला सामने आया हैं, अनपरा थाना क्षेत्र के धुर्वाह निवासी 25 वर्षीय लालमन पुत्र देवशरण अपने चाचा का दाह संस्कार कर लाल टावर काशी मोड़ ससुराल आ रहा था कि इसी दौरान रणहोर के सप्तहवा मोड़ समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलवस्था में नगर में स्थित सयुक्त अस्पताल अनपरा लाया।
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर रेनुसागर मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं। अनपरा थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लालमन की मृत्यु हो गई।परिजनो को सूचित कर दिया गया हैं शव को रेनुसागर मोर्चरी में रखवाया गया हैं।परिजनों के तहरी के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी