घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में लक्ष्मणपुर – भवना मोड पर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ज्ञान प्रकाश 28 वर्ष पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम खुटहा डकैयाक अपने साथी राजेंद्र कुमार 20 वर्ष पुत्र रामू निवासी सिरसाई के साथ बाइक से मुक्खा फाल पर कार्तिक पूर्णिमा मेला में गया था। बुधवार देर शाम दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान लक्ष्मणपुर – भवना मोड पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी के धक्के से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस द्वारा दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ज्ञान प्रकाश को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।