• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. भव्य देवी जागरण का आयोजन, कार्तिक मास में सैकड़ो भक्तों ने की मां दुर्गा की आराधना

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…..


जिले के चोपन में पवित्र कार्तिक मास के दौरान मंगलवार-बुधवार की रात एक भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे और मां दुर्गा के दरबार में अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ जायसवाल समाज के नरेंद्र कुमार जायसवाल और मनोरमा जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पूर्वांचल क्षेत्र के अग्रसेन मां भक्त जागरण मंडल ने मां की पूजन और गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुआत की।

भजन गायक सुदर्शन मित्तल, विनीत द्विवेदी, सुशील मौर्या, नेहा अग्रवाल और विजय सोनकर ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुशील मौर्या ने ‘जयकार बा…’, ‘जय जय जय बजरंग बली…’, ‘बम बम बोल रहा है काशी…’ और ‘राम आएंगे…’ जैसे गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

नेहा अग्रवाल ने ‘कर भक्तों का बेड़ा पार मां शेरा वाली आ जा’ और ‘बड़ा सुख पाया माता रानी के भवन में’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। सुदर्शन मित्तल ने ‘तेरे दरबार में खुशी मिलती है’ और ‘तारा रानी की कथा’ सुनाई, जबकि विजय सोनकर ने ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए…’ गीत गाया। भजनों और नृत्य-झांकियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

‘मां मुरादे पूरी कर दे हलुआ बाटूंगी’ भक्ति गीत के बाद जागरण के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में देवी जागरण और पूजा-पाठ का विशेष पौराणिक महत्व है। इस महीने में अनुष्ठान करने से आध्यात्मिक उन्नति, भौतिक सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अग्रसेन मां भक्त जागरण मंडल ने मां शेरावाली, भगवान शंकर-पार्वती, गणेश, मां काली, हनुमान के रुद्र रूप, राधा-कृष्ण का मयूर नृत्य और श्रीराम दरबार की भव्य झांकी प्रस्तुत की। जागरण में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से धर्म के प्रति उत्सुकता और लोगों का मनोबल बढ़ता है।

Previous Post

Sangram Singh MMA fighter Levels Fight League: संग्राम सिंह ने LFL 20 में जीत से भारतीय MMA में इतिहास रचा

Next Post

अनपरा. कैफे लिबर्टी के संचालक पर जीएसटी में हेराफेरी कर लाखों रुपये गबन का आरोप

Next Post

अनपरा. कैफे लिबर्टी के संचालक पर जीएसटी में हेराफेरी कर लाखों रुपये गबन का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio