• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sangram Singh MMA fighter Levels Fight League: संग्राम सिंह ने LFL 20 में जीत से भारतीय MMA में इतिहास रचा

Admin by Admin
November 5, 2025
in खेल
0
Sangram Singh MMA fighter Levels Fight League: संग्राम सिंह ने LFL 20 में जीत से भारतीय MMA में इतिहास रचा
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:November 05, 2025, 10:50 IST

Sangram Singh MMA: संग्राम सिंह ने एम्स्टर्डम में एलएफएल 20 में हकीम त्राबेल्सी को हराकर यूरोप के इस प्रीमियर एमएमए प्लेटफॉर्म पर जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय फाइटर बने. 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके संग्राम सिंह आज भी अपनी फिटनेस, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के लिए मिसाल बने हुए हैं.

संग्राम सिंह ने MMA में लहराया तिरंगा, तुनिसिया के हकीम त्राबेल्सी को हरायासंग्राम सिंह

पहलवान से mma फाइटर बने संग्राम सिंह ने यूरोप की प्रतिष्ठित लेवल्स फाइट लीग (एलएफएल) में इतिहास रचते हुए जीत हासिल की है. संग्राम सिंह यूरोप के इस प्रीमियर एमएमए प्लेटफॉर्म पर जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय फाइटर बन गए हैं. एलएफएल 20 में, जो एम्स्टर्डम में आयोजित हुआ, संग्राम का मुकाबला ट्यूनीशिया के ताकतवर और कुशल फाइटर हकीम त्राबेल्सी से हुआ, जिनका पेशेवर रिकॉर्ड लगातार जीतों से भरा रहा है.

पहले ही राउंड से संग्राम ने अपनी रेसलिंग तकनीक, बेहतर नियंत्रण और रणनीतिक स्ट्राइकिंग के बल पर मुकाबले में बढ़त बनाई, उन्होंने त्राबेल्सी के आक्रमणों को सटीक रेसलिंग मूव्स से निष्प्रभावी किया और क्लिंच व बॉडी लॉक पोजीशन लेकर फाइट के हर हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखा. संग्राम ने सोच-समझकर शांत रहकर अपने प्रतिद्वंद्वी को आक्रमण के लिए आमंत्रित किया ताकि वे सही समय पर काउंटर कर सकें और जोखिम लिए बिना मैच को नियंत्रित कर सकें.

दूसरे राउंड में संग्राम ने शानदार बार-आर्म चोक तकनीक का उपयोग करते हुए जीत दर्ज की. यह एक प्रकार की फोरआर्म चोक तकनीक है जो रियर नेकेड चोक से संबंधित है. इस बेहतरीन सबमिशन मूव के बाद त्राबेल्सी को टैप आउट करना पड़ा और संग्राम ने निर्णायक जीत हासिल की. यह जीत उनके अनुभव, तकनीकी कौशल और फाइट आईक्यू का प्रमाण है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय एमएमए मंच पर शीर्ष श्रेणी का प्रतियोगी बना दिया है.

यह संग्राम सिंह की यूरोप में दूसरी बड़ी एमएमए जीत है. इससे पहले उन्होंने त्बिलिसी, जॉर्जिया में आयोजित गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के फाइटर अली रज़ा नासिर को 90 सेकंड से भी कम समय में हराकर तहलका मचा दिया था. उस जीत ने उन्हें किसी भारतीय पहलवान की पहली पेशेवर एमएमए जीत दिलाई और भारतीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स के लिए एक नया अध्याय शुरू किया.

अपनी ऐतिहासिक जीत पर उत्साह व्यक्त करते हुए संग्राम सिंह ने कहा, ‘यह जीत हर उस भारतीय युवक की है जो विश्व स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है. लेवल्स फाइट लीग ने मुझे यूरोप में भारतीय जज्बा और संघर्षशीलता दिखाने का मंच दिया. मैं चाहता हूं कि मेरी यह यात्रा हर युवा को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दे.’

कोच भूपेश कुमार ने कहा, ‘मुझे संग्राम पर बहुत गर्व है. हकीम त्राबेल्सी जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ संग्राम ने दिल और रणनीतिक अनुशासन से मुकाबला किया. उन्होंने समय-समय पर डिफेंसिव होकर अपनी रेसलिंग क्षमता का बेहतरीन उपयोग किया और मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा.

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

Chandigarh,Chandigarh,Chandigarh

First Published :

November 05, 2025, 10:50 IST

homesports

संग्राम सिंह ने MMA में लहराया तिरंगा, तुनिसिया के हकीम त्राबेल्सी को हराया



Source link

Previous Post

सोनभद्र. BREKING: गाजियाबाद में 3.40 करोड़ रुपयें की प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद, 8 शातिर तस्कर गिरफ्तार

Next Post

चोपन. भव्य देवी जागरण का आयोजन, कार्तिक मास में सैकड़ो भक्तों ने की मां दुर्गा की आराधना

Next Post

चोपन. भव्य देवी जागरण का आयोजन, कार्तिक मास में सैकड़ो भक्तों ने की मां दुर्गा की आराधना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio