बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

स्थानीय मोटर गैरेज स्थित बने कथा पंडाल में होने वाले शिव पुराण के लिए विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
आयोजक रामहित गुप्ता सपत्नीक विशाल कलश शोभा यात्रा के दौरान बीजपुर बेड़ियां हनुमान मंदिर,मां दूधईया मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात विशाल कलश शोभा यात्रा बस द्वारा जरहा अजीरेश्वर महादेव मंदिर गया यहां दर्शन पूजन कर अंजीर नदी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से कलश में जल भरवाया गया।
इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।कलश लेकर वापस पहुंची श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान स्थल पर कलश को स्थापित किया। नव दिवसीय चलने वाले शिव पुराण कथा का समापन 10नवंबर को होगा।इस कलश शोभा यात्रा में सुनील तिवारी ,गोबिंद गुप्ता,हरदेव गुप्ता,प्रमोद,शैलेश,बिनोद,सहित बड़े संख्या में महिलाए शामिल रही।