• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Pro Wrestling League 2026 में वापसी, भारतीय पहलवानों को मौका

Admin by Admin
November 2, 2025
in खेल
0
Pro Wrestling League 2026 में वापसी, भारतीय पहलवानों को मौका
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली: देशभर के पहलवानों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है, जिसे सुनकर पहलवान बेहद खुश हो जाएंगे. आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स जो कि अगले साल यानी 2026 में ग्लासगो में आयोजित होने जा रहा है. इससे कुश्ती और हॉकी को हटा दिया गया है. जिस वजह से देश भर के खिलाड़ी बेहद निराश और हताश महसूस कर रहे हैं. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वो अगले साल के कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन इस कॉमनवेल्थ गेम्स में ना सही, अगले कॉमनवेल्थ गेम्स में पहलवानों को जरूर जगह मिलेगी और कुश्ती को एक बार फिर शामिल किया जाएगा.

यह जानकारी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शनिवार को दी. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की ओर से  प्रो-रेसलिंग लीग (PWL) की वापसी की घोषणा की है. जो कि 2019 के सफल सीज़न के बाद कोविड-19 आ जाने के बाद से नहीं हो सकी थी. यह लीग अब 2026 में एक बार फिर से होगी.

निष्पक्ष होगा पहलवानों का सिलेक्शन

इस दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य ने कहा कि इसमें पहलवानों का जो सिलेक्शन होगा. वह निष्पक्ष तरीके से होगा. किसी की कोई सिफारिश नहीं चलेगी. जो पहलवान प्रतिभाशाली होगा. उसे जगह मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पहलवान तैयारी में जुट जाएं. उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. विश्व स्तर पर कुश्ती ने अपनी पहचान बनाई है, लेकिन पिछले दो-तीन साल कुश्ती के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे इसीलिए अब एक बार फिर से पहलवान पूरी तैयारी करें.

आने वाला वक्त कुश्ती के लिए बहुत ही शानदार साबित होने वाला है. उन्होंने कहा कि इसमें महिला और पुरुष दोनों को बराबरी का मौका मिलेगा. दोनों को उनकी प्रतिभा के आधार पर इसमें मौका दिया जाएगा. साथ ही कहा कि लीग का एक प्रमुख उद्देश्य लैंगिक समानता ( जेंडर इक्वलिटी ) को बढ़ावा देना है.

कुश्ती को मिलेगी नई पहचान

हाल ही में 2024 पेरिस ओलंपिक में महिला पहलवानों की ऐतिहासिक उपलब्धियों से साफ है कि भारतीय महिला पहलवानों में काफी प्रतिभा है. प्रो रेसलिंग लीग का यह नया अध्याय महिलाओं की इस सफलता को और मजबूती देगा, ताकि वे आने वाले समय में भारतीय कुश्ती की असली पहचान बन सकें.

अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान होंगे शामिल

इस दौरान प्रो रेसलिंग लीग (PWL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अखिल गुप्ता ने कहा कि इस लीग में भारत के शीर्ष पहलवानों के साथ-साथ रूस, कजाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे. लीग की संरचना पर बात करते हुए प्रो रेसलिंग लीग के चेयरमैन और प्रमोटर  दयान फारूकी ने कहा कि प्रो रेसलिंग लीग को एक फ्रेंचाइजी-आधारित प्रीमियर मॉडल के रूप में तैयार किया गया है.

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एक पहलवान के जीवन को पूरी तरह बदलना है. प्रो रेसलिंग लीग के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) सुमित दुबे भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि प्रो रेसलिंग लीग भारत की एक प्रीमियम पेशेवर कुश्ती प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य भारतीय पहलवानों को वैश्विक मंच प्रदान करना, कुश्ती के व्यावसायिक आकर्षण को बढ़ाना और खिलाड़ियों, कोचों और संबंधित पेशेवरों के लिए एक मजबूत और सस्टेनेबल इकोसिस्टम तैयार करना है.



Source link

Previous Post

सोनभद्र. डीएम के पूछने पर इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे नहीं बता पाए प्राइमरी जानकारी

Next Post

बीजपुर. शिव पुराण के लिए निकाली गई विशाल कलश शोभा यात्रा

Next Post

बीजपुर. शिव पुराण के लिए निकाली गई विशाल कलश शोभा यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio