• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. बीजपुर से बखरिहवा तक की सड़क दरिया व गड्ढों में तब्दील, चलना हुआ दुश्वार

JK Gupta by JK Gupta
November 2, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
86
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…


__समय से अपातकालीन वाहनों के न पहुंचने से कई सर्पदंश व असामयिक सड़क दुर्घटना में जा चुकी है जान

बीजपुर। सूबे की सरकार के आदेश के बाद भी बीजपुर से बखरिहवा तक करीब 24 किलोमीटर की सड़क कही दरिया तो कहीं गड्ढों में तब्दील हो गया है।

सरकार के तीन साल गुजरने के बाद भी न तो विभाग संज्ञान ले रहा न तो सरकार के विधायक,मंत्री इस मार्ग से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड आदि राज्यों को जानें वाले हजारों मुसाफिर प्रतिदिन इस मार्ग पर हिचकोले खा खा कर सफर करने को लाचार है। और कुछ मुसाफ़िर खराब सड़क की वजह से आएदिन दुर्घटना के शिकार हो रहे है।

लोक निर्माण विभाग की मेहरबानी से बीजपुर बखरिहवा सहीत सोनभद्र के अन्य खस्ताहाल सड़क का मामला विगत माह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गोड के द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडगरी के दरबार में पत्र देकर निर्माण कार्य कराने की गुजारिश की गई थी। लेकीन सोनभद्र के लोक निर्माण विभाग पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा हैं। कई वर्षो से पिचिंग व फीलिंग कर कोरम पूरा किया जा रहा है। कुछ दिनो बाद फिर गड्डे जस के तस गड्ढों में तब्दील हो जा रहा है। फिलहाल तीन चार दिनों से हुई बरसात की वजह से बकरिहवा बीजपुर मुख्य मार्ग में बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग से सैकड़ो विद्यालयों के विद्यार्थी व शिक्षक शिक्षिकाए आवागमन करते समय लोगो की चिंताएं बनी रहती है की कही गाड़ी फस न जाए।

क्षेत्रीय आम आवाम लोगो को आपातकालीन सेवाओं पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंचने में भी कई घंटा लग जाता है। जिससे लोगों को समय पर सेवा मिलना दुश्वार है जिससे लोगो में भारी आक्रोश व्याप्त है। वही सड़क किनारे आबाद क्षेत्र वासियों का आरोप है। कि हम लोग कई वर्षों से खराब सड़क की वजह से भारी वाहनों के संचालन से उड़ रहे धूल घरों व स्वासो में जा रहा है। जिससे हमारे घर के बच्चे बुजुर्ग गम्भीर बीमारी के शिकार हो रहे है। घर के सामने सड़क में दरिया जैसे गढ्ढे हो गए है।

इस बाबत हर बार की तरह इस बार भी पी.डब्लू.डी विभाग के अवर अभियंता विनोद भारती ने बताया की चार जर्जर पुल व सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट उच्चाधिकारियों को भेजा गया है धन आवंटन होते हैं कार्य शुरू किया जाएगा।

Previous Post

बीजपुर. शिव पुराण के लिए निकाली गई विशाल कलश शोभा यात्रा

Next Post

सोनभद्र. पुलिस ने 101 एंड्राइड मोबाइल उनके स्वामियों को कराए वापस

Next Post

सोनभद्र. पुलिस ने 101 एंड्राइड मोबाइल उनके स्वामियों को कराए वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.