• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. विभिन्न न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन सोन शक्ति स्टेडियम, एनटीपीसी रिहंद नगर विभिन्न खेलकूद व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार(दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) अनुसूचित जाती व जनजाती उत्तर प्रदेश सरकार और विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोंड़ (ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर), एनटीपीसी एच.आर ला डीजीएम प्रदीप कुमार, भा0 म0 स0 यूनियन के अध्यक्ष राकेश राय , भाजपा के कार्यकर्ता अरविंद सिंह, सुरेंद्र अग्रहरी सहित अन्य अतिथियों के साथ सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर, प्रज्ञा दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

तत्पश्चात् विद्यार्थियो द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई इसके बाद अतिथियों ने मशाल जलाकर खिलाड़ियों को देकर उत्साह वर्धन किया तत्पश्चात् खिलाडियों ने स्टेडियम का पूरा चक्कर लगाया।

ब्लॉक के विभिन्न न्याय पंचायतों के विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और ऊँची कूद जैसे खेलों में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दीर्घा में उपस्थित आगंतुकों व दर्शको का मन मोह लिया।

प्राथमिक बालक संवर्ग दौड़ मे 50 मीटर व 100 मीटर मे शनि देवल (बेलहथी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व इन्हे सभी इवेंट मिलाकर सर्वाधिक अंक मिलने पर प्राथमिक चैम्पीयन बालक घोषित किया गया, 200 मीटर बालक प्राथमिक मे विलेन्द्र, 400 मीटर मे गोलू (म्योरपुर) व प्राथमिक लम्बी कूद बालक मे जीतेन्द्र (म्योरपुर) ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कब्बडी प्राथमिक बालक संवर्ग मे म्योरपुर न्याय पंचायत व खो खो मे जरहा न्याय पंचायत विजयी रही।

बालिका प्राथमिक संवर्ग मे 50 मीटर दौड़ मे पूजा किरबिल, 100 मीटर दौड़ मे बच्ची बेलहथी,200 मीटर दौड़ मे विफन किरबिल, 400 मीटर दौड़ मे पूजा किरबिल, कब्बडी मे किरबिल व खो-खो मे जरहा न्याय पंचायत की बालिकाएं प्रथम स्थान पर रही।
उच्च प्राथमिक बालक संवर्ग मे 100 मीटर दौड़ मे संदीप बेलहथी, 200 मीटर मे कुलदीप म्योरपुर, 400 मीटर मे हरे राम जरहा, 600 मीटर मे संदीप करहिया, कबड्डी मे कुलडोमरी न्याय पंचायत व खो-खो मे बेलहथी न्याय पंचायत के बालक प्रथम स्थान पर रहे।

उच्च प्राथमिक बालिका संवर्ग के 100 व 200 मीटर मे सुनीता जरहा,400 मीटर मे सरिता, 600 मीटर मे रीना, कबड्डी व खो-खो मे जरहा न्याय पंचायत की बालिकाएं प्रथम स्थान पर रही।
न्याय पंचायतवार परिणाम मे समग्र रूप से म्योरपुर न्याय पंचायत प्रथम स्थान, जरहा न्याय पंचायत द्वितीय स्थान व किरबिल न्याय पंचायत तृतीय स्थान पर रहा।

ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप मे अखिलेश देव पाण्डेय, विनोद पाण्डेय जरहा शिक्षक संकुल देव नारायण, पंकज बैस, छोटे लाल, विनोद दुबे व आनन्द चौबे की अहम भूमिका रही।

मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में खेल भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं, जो राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह जी ने अपने सम्बोधन मे कहा सभी छात्र-छात्राएं मन में लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में ब्लॉक खेल के इवेंट्स कराने मे संचालक के रूप मे संकुल शिक्षक म्योरपुर अजय कुमार गुप्ता और खेल शिक्षक शशि रंजन, सुनील कुमार सुशील कुमार, सर्वेश त्रिपाठी, राम संजीवन, अभिमन्यु जायसवाल, गौरी शंकर, राजीव राय, राजीव दुबे, राकेश दुबे का विशेष योगदान रहा। समस्त खेल अनुदेशकों का सक्रिय सहयोग और परिश्रम भी सराहनीय रहा, जिनके मार्गदर्शन से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

इस दौरान ब्लॉक के ARP विवेक झा व विजय पाल,विभिन्न संगठन के ब्लॉक व जिला पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के कुशल निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन रजनीश श्रीवास्तव पूर्व ARP ने किया।

Previous Post

बीजपुर. सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी

Next Post

सोनभद्र. लौह पुरुष की जयंती पर “यूनिटी मार्च” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Next Post

सोनभद्र. लौह पुरुष की जयंती पर "यूनिटी मार्च" कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. 29 मई को बरामद नर कंकाल का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में दूसरे युवक को पकड़ा
  • मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
  • मुख्यालय. मोहर्रम को लेकर बिजली विभाग सतर्क, ताजिया मार्ग पर तारों को कराया गया व्यवस्थित
  • मुख्यालय. डीजल कंटेनर अनिवार्यता किसानों पर आर्थिक बोझ, सरकार फैसला वापस ले : अविनाश कुशवाहा
  • मुख्यालय. राष्ट्रीय लोकदल युवा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. 29 मई को बरामद नर कंकाल का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में दूसरे युवक को पकड़ा
  • मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.