• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 27, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. लौह पुरुष की जयंती पर “यूनिटी मार्च” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

SONBHADRA । जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह की अध्यक्षता में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में “यूनिटी मार्च” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रिमझिम वर्षा के फुहारों के बीच डायट परिसर से यूनिटी मार्च प्रारंभ होकर बढ़ौली चौराहा राबर्ट्सगंज से होते हुए डायट परिसर में समापन हुआ।

जिलाधिकारी ने आत्म निर्भर भारत की दिलायी शपथ, स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया गया, जिलाधिकारी ने लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया

लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ जनपद सोनभद्र में कार्यक्रम के तहत समय सुबह 08.00 बजे डायट परिसर में हरी हरी झण्डी दिखाते हुए प्रारंभ होकर बढ़ौली चैराहा राबर्ट्सगंज तक यूनिटी मार्च निकाली गयी एवं आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, तहसीलदार सदर अमित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, विशिष्ट स्टेडियम तियरा के तीरंदाजी के बच्चें सहित जन मानस ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतिभागियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “एकता में ही शक्ति है” जैसे नारों के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बढ़ौली चैराहा राबर्ट्सगंज में आत्म निर्भर भारत की शपथ भी दिलायी, मैं स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेता हूँ। मैं प्रतिज्ञा करता हूॅ कि दैनिक जीवन में यथासंभव भारत में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना सहयोग दूंगा। साथ ही दूसरों को भी स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित करूंगा।

जिलाधिकारी ने यूनिटी मार्च के पश्चात डायट परिसर में “सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस,  दूरदृष्टि एवं राष्ट्रनिष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता को सशक्त किया।

उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सदैव बनाए रखें। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। हमें समाज में सौहार्द, एकजुटता और साम्प्रदायिक सद्भाव को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित लगाये गये मेले में विभिन्न उत्पादों से सम्बन्धित सामग्री का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया, इस दौरान उन्होंने ग्रामोद्योग विभाग द्वारा तैयार की गयी कालीन, नमकीन आदि सामग्री की खरीदारी  भी कियें और जनमानस से भी अपील किये कि स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित सामग्री की खरीद करें और उसे अपने दैनिक उपयोग में लायें।

इस अवसर पर रेशम विभाग, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, सोलर हनुमत लाईट सहित विभिन्न विभागों के स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, उपायुक्त उद्योग बिनोद चैधरी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्रा सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

Previous Post

बीजपुर. विभिन्न न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. गूँजी एकता की हुंकार “रन फॉर यूनिटी” में उमड़ा जनसैलाब, जनपद में हर कदम बोला, एक भारत-श्रेष्ठ भारत

Next Post

सोनभद्र. गूँजी एकता की हुंकार "रन फॉर यूनिटी" में उमड़ा जनसैलाब, जनपद में हर कदम बोला, एक भारत-श्रेष्ठ भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • पिता घर-घर बांटते हैं अखबार, बेटी ने स्टेट में जीत लिया ब्रॉन्ज… अब नेशनल का सपना, बीकानेर की रेशमा की कहानी करेगी प्रेरित
  • बभनी. अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया मुहर्रम, कई गांवों के ताजिए इमामबाड़े पर हुए एकत्र
  • सोनभद्र. मुहर्रम पर अकीदत का सैलाब, अलम-ताजिया जुलूस के साथ कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. जिले में आकाशीय बिजली का कहर; मासूम की मौत, दो महिला समेत छह झुलसे
  • कोन. आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर 8 वर्षीय बालक की मौत

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • पिता घर-घर बांटते हैं अखबार, बेटी ने स्टेट में जीत लिया ब्रॉन्ज… अब नेशनल का सपना, बीकानेर की रेशमा की कहानी करेगी प्रेरित
  • बभनी. अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया मुहर्रम, कई गांवों के ताजिए इमामबाड़े पर हुए एकत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.